Skip to content
श्री शत्रुंजय आदिनाथ तीर्थधामShri Shatrunjay Adinath Tirthdham महिदपुरMahidpur

मुख्य पृष्ठHome / तीर्थ रचनाTeerth Rachna

तीर्थ रचना — एक ही पहाड़ी पर 108 आदिनाथTeerth Rachna — 108 Adinath on a single hill

पालीताणा, गिरनार, आबू और शिखरजी — जैन परंपरा के महातीर्थ हर श्रद्धालु की पहुँच में नहीं होते। किला महिदपुर की इस शिला-पहाड़ी पर वही यात्रा एक स्थान पर साकार की गई है।

Palitana, Girnar, Abu, Shikharji — the great pilgrimages of the Jain tradition are not within everyone's reach. On this rock hill at Kila Mahidpur, the same journey has been raised in one place.

शिला पर्वत पर बने श्वेत शिखरों का विहंगम दृश्य, चारों ओर खेत और वृक्ष

रचना का कारणWhy it exists

जो यात्रा नहीं कर सकते, उनके लिएFor the pilgrims who cannot travel

शत्रुंजय की यात्रा जीवन में एक बार भी कर लेना बड़ा सौभाग्य माना जाता है। किंतु आयु, स्वास्थ्य, साधन और समय — ये चारों एक साथ कम ही मिलते हैं। जो श्रावक पालीताणा की चढ़ाई नहीं चढ़ सकते, गिरनार की सीढ़ियाँ नहीं लाँघ सकते, शिखरजी की वंदना के लिए इतनी दूर नहीं जा सकते — यह तीर्थ मुख्यतः उन्हीं के लिए है।

Making the Shatrunjay yatra even once is counted a great fortune. But age, health, means and time rarely arrive together. This tirth was raised above all for those who cannot climb at Palitana, cannot manage the steps at Girnar, cannot travel the distance to Shikharji.

यहाँ रचना का अर्थ नकल नहीं है। हर मंदिर उसी भाव और उसी क्रम से बनाया गया है जिस क्रम से मूल तीर्थों पर यात्रा की जाती है — ताकि दर्शन करते-करते मन वही यात्रा पूरी कर ले, भले ही पैर एक ही पहाड़ी पर रहें।

A rachna here is not a copy. Each shrine follows the spirit and the sequence in which the original pilgrimages are walked, so that the mind completes the journey even though the feet stay on one hill.

तीर्थ का मुख दर्शन — नीचे श्वेत संगमरमर की स्तंभावली, ऊपर शिला पर्वत और उस पर शिखर

शत्रुंजयShatrunjay

यात्रा का समापन घेटी पाग की चरण पादुका पर होता है — वही क्रम, वही भाव, जो पालीताणा की तलहटी से शिखर तक चलता है।

The round closes at the Gheti Paag charan paduka, in the same order a pilgrim walks from the foot of Palitana to its crest.

गिरनारGirnar

श्री नेमिनाथ भगवान की गिरनार रचना, जहाँ प्रभु का दीक्षा, केवलज्ञान और निर्वाण — तीनों कल्याणक जुड़े हैं।

The Girnar shrine of Shri Neminath Bhagwan, the hill bound to three of his kalyanaks.

आबूAbu

देलवाड़ा की सूक्ष्म कोरणी की प्रतिकृति — संगमरमर पर वही बारीक जालीदार काम, जिसके लिए आबू जाना पड़ता है।

A recreation of Delwara's fine marble carving — the lace-like stonework people travel to Abu to see.

शिखरजीShikharji

सम्मेद शिखरजी की रचना, बीस तीर्थंकरों की निर्वाण भूमि, जिसकी वंदना यहीं से संभव है।

The Sammed Shikharji rachna — the ground where twenty Tirthankaras attained nirvana, venerable from here.

परिक्रमा क्रमThe parikrama order

यात्रा का क्रम, एक-एक दर्शनThe route, stop by stop

दर्शन का आरंभ मूलनायक श्री आदिनाथ दादा से होता है और समापन घेटी की चरण पादुका पर। नीचे वही क्रम दिया गया है जिस क्रम से श्रद्धालु यहाँ परिक्रमा करते हैं।

Darshan begins at the mulnayak, Shri Adinath Dada, and closes at the Gheti charan paduka. This is the order in which pilgrims make the round here.

1
श्री आदिनाथ दादाShri Adinath Dada

संप्रतिकालीन, लगभग 2300 वर्ष प्राचीन मूलनायकThe Samprati-era mulnayak, around 2,300 years old

मूलनायकMulnayak
2
108 आदिनाथ भगवान108 Adinath Bhagwan

विश्व में सर्वप्रथम — एक ही स्थान पर 108 आदिनाथ प्रतिमाएँFirst of its kind in the world — 108 Adinath idols in one place

विशेषUnique
3
शत्रुंजय तीर्थ रचनाShatrunjay Tirth Rachna

पालीताणा शत्रुंजय महातीर्थ की रचनाA recreation of the Shatrunjay mahatirth of Palitana

4
आबू तीर्थ रचनाAbu Tirth Rachna

देलवाड़ा की सूक्ष्म कोरणी की प्रतिकृतिA recreation of Delwara's fine marble carving

5
अष्टापदAshtapad

चौबीस तीर्थंकरों की रचना सहित अष्टापद तीर्थThe Ashtapad tirth with all twenty-four Tirthankaras

6
गिरनारGirnar

श्री नेमिनाथ भगवान की गिरनार रचनाThe Girnar shrine of Shri Neminath Bhagwan

7
शिखरजीShikharji

सम्मेद शिखरजी — बीस तीर्थंकरों की निर्वाण भूमिSammed Shikharji, where twenty Tirthankaras attained nirvana

8
आगम मंदिरAgam Mandir

आगम शास्त्रों को शिलाओं पर उत्कीर्ण करता मंदिरA shrine with the Agam scriptures inscribed on stone

9
समवसरण मंदिरSamavasaran Mandir

तीर्थंकर की देशना सभा की त्रि-गढ़ रचनाThe three-tiered assembly hall of a Tirthankara's sermon

10
नवकार नवग्रह मंदिरNavkar Navgrah Mandir

नवकार मंत्र और नवग्रह को समर्पितDedicated to the Navkar Mantra and the nine grahas

11
सूरिमंत्र पंचप्रस्थान मंदिरSurimantra Panchprasthan Mandir

सूरिमंत्र के पाँच प्रस्थानों की रचनाThe five prasthans of the Surimantra

12
आदिनाथ दादा पारणा स्मारकAdinath Dada Parana Smarak

प्रभु आदिनाथ के वर्षीतप पारणा का स्मारकMarking Lord Adinath's breaking of the year-long fast

13
क्षेत्रपाल महाराजKshetrapal Maharaj

अनेक संकेत देने वाले चमत्कारी क्षेत्रपाल दादाThe Kshetrapal revered here for the signs he is said to give

14
घेटी चरण पादुकाGheti Charan Paduka

शत्रुंजय की घेटी पाग की चरण पादुका रचनाThe Gheti Paag charan paduka of Shatrunjay

यात्रा पूर्णYatra complete
14

दर्शन स्थल — एक ही पहाड़ी पर, एक ही परिक्रमा में। चारों महातीर्थों की वंदना के लिए अलग-अलग यात्राएँ नहीं करनी पड़तीं।

shrines — one hill, one round. The great tirths can be venerated here without four separate journeys.

एक दृष्टि मेंAt a glance

इस तीर्थ की विशेषताWhat makes this tirth singular

108 आदिनाथ भगवान एक ही स्थान पर — विश्व में सर्वप्रथमAdinath Bhagwan in one place — the first such site in the world
2300 वर्ष प्राचीन, संप्रतिकालीन मूलनायक श्री आदिनाथ दादाyears, roughly, is the age of the Samprati-era mulnayak
14 दर्शन स्थल, परिक्रमा के निश्चित क्रम मेंshrines, in a settled parikrama order
1 पहाड़ी, जिस पर यह पूरी यात्रा समाई हुई हैhill, holding the whole journey

मूलनायक श्री आदिनाथ दादा की प्रतिमा संप्रतिकालीन है — लगभग 2300 वर्ष प्राचीन। उसी दादा के चरणों में 108 आदिनाथ भगवान एक साथ विराजमान हैं, जो विश्व में पहली बार हुआ है।The mulnayak, Shri Adinath Dada, is a Samprati-era idol around 2,300 years old. Around him, 108 Adinath Bhagwan are enshrined together — the first time this has been done anywhere in the world.

दर्शन व समय देखेंDarshan and timings पहुँचने का मार्गHow to reach

शिला पर्वत परOn the hill

शिला पर्वत और उसके शिखरThe rock hill and its shikharas

नीचे श्वेत संगमरमर की स्तंभावली, ऊपर शिला का पर्वत और उस पर शिखरों की पंक्ति — यही इस तीर्थ की पहचान है, जिसे गाँव किला मंदिर कहता है।

White marble colonnade below, a stone hill above, and a line of shikharas along its crest — the silhouette the village knows as Kila Mandir.

यहाँ दिया गया परिक्रमा क्रम तीर्थ की रचना पर आधारित है। पर्व दिनों में या विशेष अनुष्ठान के समय दर्शन का मार्ग बदल सकता है — ऐसे में कृपया कार्यालय से पूछ लें।

The order given here follows the layout of the tirth. On parv days, or during a special anushthan, the darshan route may be arranged differently — please ask at the office.

पूरी गैलरी देखेंSee the full gallery